बनमनखी: पहले प्रयास में बीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया
बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 02 निवासी किसान चंदन साह एवं आंगनबाड़ी सेविका किरण देवी की पुत्री श्वेता कुमारी ने अपने पहले ही प्रयास में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण कर पंचायती राज पदाधिकारी के पद पर सफलता प्राप्त की है। श्वेता की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों तथा पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। श्वेता कुमारी ने अपनी स