होशंगाबाद नगर: कोठी बाजार के हनुमान धाम मंदिर में आयोजित किसान समृद्धि पंचकुंडीय महायज्ञ में शामिल हुईं नगर पालिका अध्यक्ष
कोठी बाजार स्थित हनुमान धाम मंदिर में आचार्य पंडित अजय दुबे द्वारा आयोजित शनिवार दोपहर करीब 12 बजे से किसान समृद्धि पंचकुंडीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन कराया जा रहा है। इस दौरान साधु संत एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। इस दौरान नर्मदापुरम नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने पहुंचकर आशीर्वाद लिया एवं क्षेत्र की सुख समृद्धि कामना की।