कानपुर: संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नर और अपर पुलिस कमिश्नर ने नियुक्त अधिकारियों व कर्मियों को दिलाई शपथ
सोमवार 11बजे संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय परिसर और पुलिस आयुक्त कार्यालय में पुलिस आयुक्त अखिल कुमार अपर पुलिस आयुक्त हरिश्चंद्र ने नियुक्त अधिकारियों व कर्मियों को भारतीय संविधान की शपथ दिलाई गई। संविधान के प्रति सम्मान, समर्पण और उसकी भावना के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है।