रीठी: कलेक्टर ने रीठी में सुनी जनसमस्याएं, मौके पर खसरा नकल दिलाई, लिपिक की वेतन वृद्धि रोकी, तहसीलदार व पटवारियों को नोटिस
कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी आज मंगलवार सुबह करीब 11 बजे रीठी विकासखंड पहुंचे जनसुनवाई के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की क्लास भी लगाई। मौके पर ही कई शिकायतों का निपटारा करते हुए उन्होंने लापरवाह स्टाफ के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए मौके पर मिला समाधान,