पटना ग्रामीण: अगमकुआं थाना क्षेत्र के आर्केड बिजनेस कॉलेज में भीषण आग, लैब का सामान जलकर राख
दिनकर गोलंबर के पास आर्केड बिजनेस कॉलेज में मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अचानक आग लग गई। धुआं देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने अपने स्तर से भी आग बुझाने की कोशिश की। वहीं आग लगने की सूचना पर मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची। बता दें कि घटना कदमकुआं इलाके की है। जहां आर्केड बिजनेस कॉलेज के ऊपर वाले फ्लोर में लैब है, जहां आग लगी है।