रॉबर्ट्सगंज: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र ने जिला जेल में लगाई लोक अदालत, एक मामले का हुआ निस्तारण
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,सोनभद्र ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे जिला जेल में लोक अदालत लगाई जिसमे एक मामले का निस्तारण किया गया, लोक अदालत में 01 बंदी का मुकदमें निर्णीत किये गये यह शिविर उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिक सोनभद्र के आदेशानुसार लगाया गया था।