बांका: बांका में आंधी-बारिश से बदला मौसम, वज्रपात से खेत में काम कर रहा किसान घायल
Banka, Banka | May 12, 2026 मंगलवार की दोपहर 3 बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच अचानक आसमान में काले बादल छा गए, जिससे कुछ देर के लिए अंधेरा जैसा माहौल बन गया। इसी क्रम में पथरा गांव निवासी अनिल कुमार सिंह वज्रपात की चपेट में आकर घायल हो गए। बताया गया कि अनिल सिंह खेत में गाय लाने गए थे, तभी पास में आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर वे घायल हो गया।