गोपालगंज: डीएम और एसपी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण, कई पदाधिकारी रहे मौजूद
गोपालगंज।।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा और एसपी अवधेश दीक्षित द्वारा मंगलवार को दोपहर 3 बजे ई०वी०एम० / वेयरहाउस गोपालगंज का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस के अंदर का निरीक्षण किया गया।