गोपालगंज: हजियापुर वार्ड-7 में नाला नहीं होने के कारण हो रही लोगों को परेशानी, सड़क पर बह रहा पानी #jansamasya
शहर के हजियापुर वार्ड संख्या सात में नाला नहीं होने के कारण वहां रहने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। नाला निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधि से शिकायत भी की है। लेकिन इसका असर नहीं हो रहा है। जिसके कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।