सिधवलिया: बरहिमा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक हुआ घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि युवक अपने बाइक पर सवार होकर गोपालगंज शहर आ रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ है।