सिधवलिया: महम्मदपुर रोड पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोग हुए घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर रोड पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोग घायल हो गए है। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि दोनों घायल बाइक पर सवार होकर किसी काम को लेकर महम्मदपुर बाजार जा रहे थे, इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए।