सोरों कोतवाली पुलिस ने एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए वारंटी आरोपी का नाम ओमवीर पुत्र सुरेश पाल है। आरोपी बदायूं जिले का रहने वाला है। आरोपी लापरवाही से वाहन चलाकर मौत के मामले में वारंटी चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया है।