पिंड्रा: बाबतपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आए दंपत्ति और दो बच्चे, पत्नी और बेटी की हुई दर्दनाक मौत
बड़ागांव थाना क्षेत्र के बाबतपुर स्टेशन के पास रविवार की रात मरुधर एक्सप्रेस की चपेट में दंपत्ति और दो बच्चे आ गए। हादसे में पत्नी और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, वही पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और जीआरपी की टीम ने घायलों। को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया है। वही पुलिस इस हादसे की जांच में जुट गई है