उज्जैन शहर: इंजीनियरिंग कॉलेज व शनि मंदिर पुल के पास पुलिस ने लग्जरी कारों के साथ चार शराब तस्करों को किया गिरफ्तार
उज्जैन में नानाखेड़ा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 50 लाख रुपए मूल्य की अवैध सामग्री जब्त की है। पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों में 44 पेटी अवैध शराब, दो लग्जरी कारें और फर्जी नंबर प्लेट के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से इंदौर से उज्जैन और गुजरात तक फैले एक शराब तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है।पुलिस को यह