शाजापुर: बाइक चोरी की शिकायत लेकर कोतवाली थाने पहुंचे युवक को मिर्गी का दौरा, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
शाजापुर के कोतवाली थाने में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। युवक थाना परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास अचानक जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, उपचार जहां उसका उपचार जारी है।