मंझनपुर: कौशाम्बी में आधी रात मोबाइल अलर्ट से दहशत, बाद में गरजे बादल और चली तूफानी आंधी, गर्मी से मिली राहत
कौशाम्बी में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी को लेकर पहले ही सूचना विभाग द्वारा जनपदवासियों को अलर्ट जारी किया गया था। सचेत एप के माध्यम से प्रयागराज, कौशाम्बी, बांदा, उन्नाव समेत कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई थी। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।