सिमडेगा: सिमडेगा नगर भवन में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशिक्षण में शामिल हुए डीसी ,दिए दिशा निर्देश
सिमडेगा नगर भवन में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर वॉलिंटियर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को 11:00 बजे किया गया। कार्यक्रम में डीसी कंचन सिंह उपस्थित हुई जहां पर उन्होंने सभी शिक्षक के रूप में तैनात वॉलिंटियर्स को दिशा निर्देश देते हुए कार्यों को बेहतर करने की बात कही। ताकि सिमडेगा जिले का जो कार्य है वह पूरी पारदर्शी से संपन्न हो ।