श्रीगंगानगर जिले भर में युवा दिवस पर स्कूली छात्र-छात्राओं को पुलिस थाने का भ्रमण करवाया गया।पुलिस के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में अवगत करवाया गया।श्री गंगानगर की एसपी अमृता दुहन ने सोमवार दोपहर 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया की युवा दिवस पर जिले भर के पुलिस थानों में स्कूली छात्र-छात्राओं को भ्रमण करवाया गया।