बांसवाड़ा: माकोद आरटीओ ऑफिस परिसर में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर की चोरी के मामले में सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत माकोद आरटीओ ऑफिस परिसर में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी होने का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार आरटीओं ऑफिस के डीटीओ ने उनके कार्यालय परिसर से विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी होने की सदर थाने में रिपोर्ट दी हे। रिपोर्ट पर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हे। मामले की जांच एएसआई नानूलाल के जिम्मे सौपी गई।