रामपुर: रामपुर प्रखंड के सबार पैक्स मतदान केंद्र का बीडीओ ने लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Rampur, Kaimur | Apr 19, 2026 रामपुर प्रखंड के सबार पैक्स मतदान केंद्र का बीडीओ ने जायजा लिया है।रविवार को शाम 5 बजे बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी दृष्टि पाठक ने कहा राजकीय कृत मध्य विद्यालय सबार स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया और कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कुल 2616 मतदाता प्रत्येक बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान करेंगे।