चायल: नेवादा में मृतक मासूमों के परिजनों से मिलीं प्रभारी मंत्री, सौंपे चार-चार लाख रुपये के चेक
नेवादा (कौशांबी)। सरायअकिल थाना क्षेत्र के कादिरपुर नेवादा गांव में अवैध बालू भंडारण स्थल के पास बने गड्ढे में डूबने से दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत के बाद शनिवार को जिले की प्रभारी एवं दुग्ध एवं पशुधन मंत्री कृष्णा पासवान पीड़ित परिवारों से मिलने गांव पहुंचीं। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए आपदा राहत मद से चार-चार लाख रुपये के चेक सौंपे।