दतिया नगर: बिजली कटौती और मनमाने बिलों क़े विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता ने निकाली रैली ठंडी सड़क बिजली घर का घेराव कर सौंपा ज्ञापन
जिले में लगातार बिजली कटौती,मनमाने विद्युत बिल,जिले में बिजली विभाग द्वारा मनमर्जी से स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे एवं फर्जी बिजली चोरी के प्रकरण की समस्या को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य मार्गो से मोटर साइकिल से रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया । ठंडी सड़क बिजली का घेराव कर ज्ञापन दिया गया.