सिमरी: लाल सिंह के डेरा गांव में पलटी नाव, लापता बच्ची का शव बरामद, गोताखोरों की टीमें जुटी थीं
Simri, Buxar | Apr 2, 2026 सिमरी प्रखंड के दियारा क्षेत्र स्थित लाल सिंह के डेरा गांव में मंगलवार की सुबह पलटी नाव के बाद लापता बच्ची का शव बरामद कर लिया गया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने गुरुवार की सुबह 11 बजे उसका शव बरामद किया। शव बरामद होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।