बरेली: IGRS में बरेली पुलिस का पंचमार्का जलवा! लगातार पांचवीं बार पूरे यूपी में बनी नंबर-1 खाकी
जन शिकायतों के निस्तारण में बरेली पुलिस ने फिर बाजी मार ली। IGRS पोर्टल पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण शिकायत निस्तारण के दम पर बरेली को लगातार पांचवीं बार पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान मिला। जिले के 28 थानों ने भी शानदार प्रदर्शन कर पुलिस विभाग का मान बढ़ाया।