बीना: वीर सावरकर वार्ड के विद्यायतन किड्स स्कूल में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया, विधायक निर्मला सप्रे भी पहुंची
Bina, Sagar | Feb 1, 2026 वीर सावरकर वार्ड स्थित विद्यायतन किड्स स्कूल का वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस उत्सव का आयोजन स्कूल के पास स्थित एक होटल प्रांगण में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक निर्मला सप्रे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गोरव सिरोठिया एवं जनपद उपाध्यक्ष अमर प्रताप सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के द्वारा रिबन काटकर की गई।