बीना: कुरवाई रोड पर सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय बाइक चालक घायल, डायल 112 की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती
Bina, Sagar | Feb 1, 2026 30 वर्षीय रिंकू लोधी निवासी हड़कल खाती जो मोटरसाइकिल से जा रहा था तभी रात में कुरवाई रोड स्थित होटल के पास तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन से बचने के चलते सड़क से नीचे आ गया। जिससे वह घायल हो गया। सुसा मिलते ही रात में डायल 112 पहुंच गई। और घायल को रात में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर घायल का उपचार जारी है।