खूंटी: खूंटी में फादर बेनेदिक्त बारला पर जानलेवा हमले के खिलाफ मौन जुलूस
Khunti, Khunti | Oct 23, 2026 खूंटी में फादर बेनेदिक्त बारला पर हुए जानलेवा हमले के खिलाफ शहर और ग्रामीण इलाकों के लोग एक साथ जुड़कर मौन जुलूस निकाला और न्याय की मांग की। जुलूस कचहरी मैदान से शुरू होकर शहर की मुख्य सड़कों से गुजरता हुआ लोयोला इंटर कॉलेज के मैदान में समाप्त हुआ जहां सामूहिक प्रार्थना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।