कुरई: दीपावली पर गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां मिलें, सिवनी में खाद्य सुरक्षा प्रशासन का औचक निरीक्षण अभियान जारी
Kurai, Seoni | Oct 19, 2025 सिवनी में दीपावली पर्व को देखते हुए उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त मिठाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन का विशेष अभियान जारी है। रविवार को बताया गया कि दल द्वारा शहर के विभिन्न मिठाई एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर मिठाइयों के नमूने लिए जा रहे हैं। स्पॉट परीक्षण के माध्यम से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांची जा रही है।