अमरोहा: अमरोहा में रिश्तों का कत्ल, मां ने जेवर गिरवी रखकर अपने बेटे की हत्या की दी सुपारी
Amroha, Amroha | May 10, 2026 अमरोहा जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां डिडौली कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव में सूखी पड़ी नहर में मिले युवक दुष्यंत के लहूलुहान शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड की सच्चाई सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत और हैरत का माहौल है। पुलिस तफ्तीश में जो कहानी सामने आई, उसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया।