इस्लामपुर: राज कंप्यूटर सेंटर समेत प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा पूजा
प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज कंप्यूटर सेंटर समेत विभिन्न संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों के अलावा बस, ट्रक व अन्य वाहन मालिकों तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। पूजा को लेकर सुबह से ही विभिन्न संस्थानों और प्रतिष्ठानों में विशेष तैयारी की गई थी।