चूरू: जिले में अन्नपूर्णा रसोई और कैंटीनों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 नमूने जांच के लिए भेजे गए
Churu, Churu | Jun 11, 2026 चूरू जिले में गुरुवार को चिकित्सा विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने विशेष अभियान चलाकर अन्नपूर्णा रसोई एवं विभिन्न कैंटीनों से खाद्य पदार्थों के कुल 12 नमूने लिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने शाम 5 बजे करीब बताया कि जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देश पर जिलेभर में खाद्य पदार्थों के निरीक्षण एवं नमूनीकरण का सघन अभियान चलाया जा रहा है,