भादरा के थाना भिरानी में अदालत के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ। परिवादी कृष्ण कुमार ने आरोप लगाया कि सुमन, नीतू व रामफल ने रिश्तेदारी का भरोसा देकर सोने-चांदी के जेवर, कपड़े व करीब 50 हजार रुपये लिए और तय समय पर लौटाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू की है।