इंदौर: फर्जी फिल्म देखकर मिला नकली नोट छापने का आइडिया, गिरोह बनाकर किया काम; अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार
Indore, Indore | Apr 22, 2025 एक होटल के कमरे में पिछले दिनों पढ़े-लिखे बेरोजगार युवक नकली नोटों की फैक्ट्री चला रहे थे। खुलासा तब हुआ, जब होटल स्टाफ को शक हुआ और उसने मास्टर चाबी से रूम खोला।जो नजारा दिखा,वह चौंकाने वाला था।कमरे में प्रिंटर, लेमिनेटर, कम्प्यूटर और लाखों के नकली नोट बिखरे थे। सूचना मिलने पर इंदौर क्राइम ब्रांच ने दबिश देकर पूरे रैकेट का भंडाफोड़ किया था जिसमें छिंदवाड़ा