रफीगंज: नाग पंचमी के मेला देखकर वापस लौट रहे बाइक सवार अनियंत्रित होकर माधोखाप गांव में गिरे, रफीगंज CHC में भर्ती किया गया
मदनपुर थाना क्षेत्र के वार गांव से नाग पंचमी की मेला देखकर वापस घर लौट रहे एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर माधोखाप गांव के समीप गिर गया। स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए रफीगंज CHC में भर्ती करवाया गया। घायल मदनपुर थाना क्षेत्र के उचौली गांव के सुमित कुमार है। मंगलवार रात्रि 10 बजे डॉ सुबोध ने बताया कि घायल का इलाज जारी है वह खतरे से बाहर है।