रफीगंज: गोपालपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में 13 बने नामजद आरोपी, 2 गिरफ्तार
रफीगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में सोमवार को दो पक्षों में भूमि विवाद को लेकर मारपीट में 10 लोग घायल हो गए थे। मंगलवार को दोनों पक्षों के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मंगलवार की रात्रि 9:00 बजे रफीगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि नामजद आरोपी चंद्रशेखर यादव एवं विकास कुमार को गिरफ्तार कर जेल में दिया गया। भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई है।