गभाना: गभाना पुलिस ने महिला को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
गभाना पुलिस ने महिला को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी के अचानक गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने आरोप लगाया था कि महिला घर से नकदी और जेवरात भी साथ ले गई है।