झालरापाटन: एसआरजी हॉस्पिटल के आउटडोर में आग लगी, मौके पर पहुंची दमकल ने पाया काबू, आग की घटनाओं से निपटने की व्यवस्था परखी गई
झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में शुक्रवार को अग्नि सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। दोपहर करीब 1 बजे अस्पताल के आउटडोर विभाग में आग लगने की अफवाह फैलाई गई।वास्तविक स्थिति का आकलन करने के लिए आउटडोर के रिसेप्शन के पीछे सीढ़ियों पर कचरे में आग लगाई गई। आग की खबर फैलते ही अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर आ