दरभंगा: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कबराघाट में वन विभाग के पेड़ से लटककर 82 वर्षीय वृद्ध ने की आत्महत्या
दरभंगा विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कबराघाट में स्थित वन विभाग के पेड़ से एक 82 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी है। जैसे ही इस बात की जानकारी लोगों को मिली तो लोग देखने के लिए मौके पर पहुंच गए। वहीं मौके पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस में पहुंची जो मामले की जांच में जुट गई। मौके पर मौजूद परिजन ने शनिवार की शाम 6:00 बजे कई बातों की जानकारी दी।