राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री अजय प्रकाश मिश्र ने जिला न्यायालय परिसर देवास में नेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।