मोहनलालगंज: निगोहां में दबंगों का तांडव, युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो हुआ वायरल
लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में बेखौफ दबंगों द्वारा एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि लाठी-डंडों से लैस दबंग घर में घुस आए और जमकर मारपीट करने के साथ तोड़फोड़ भी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दबंगों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस की कार्रवाई