बगहा: बगहा में आग लगने के कारण 6 घर जलकर हुए राख
बगहा में हुए आगलगी में करीब 6 घर जल गए। हालांकि आग कैसे लगी इसके कारणों का पता नहीं लगा। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर कबू पाया गया। मामला बगहा-1 प्रखंड अंतर्गत पतिलार पंचायत के चैनपुर गांव का है। घटना में रामेश्वर यादव, मदन यादव, भोला यादव, छोटेलाल यादव, प्रभु यादव और रोगी यादव का घर जल गया।