मड़ियाहू: मड़ियाहूं में आयोजित हुआ निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, 120 मरीजों की हुई जांच
उद्योग व्यापार मंडल मड़ियाहूं के तत्वावधान में एक मैरिज हॉल में गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आरपी गिनोडिया चेरिटेबल ट्रस्ट के डॉक्टरों की टीम ने कुल 120 मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। इस दौरान मरीजों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं