मोकामा: पंचमहला पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रक पर ₹8.79 लाख का जुर्माना लगाया, दो गिरफ्तार
Mokameh, Patna | Apr 12, 2026 मोकामा के पंचमहला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नौरंगा जलालपुर के पास से रविवार को अवैध बालू लदे एक ट्रक को पकड़ा। पुलिस को देखते ही चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया, लेकिन ट्रक मालिक और सह चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार ट्रक मालिक सन्नी कुमार बड़हिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर का निवासी है, जबकि सह चालक धर्मवीर कुमार लखीसराय का रहने वाला है