मंदसौर: SP के निर्देशन में ज़िले के एक आदतन अपराधी के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम-1999 के तहत की गई कार्रवाई
मंदसौर पुलिस अधीक्षक जिला अभिषेक आनन्द द्वारा जिले मे बढते अपराधो एवं अपराध को अंजाम देने वाले आदतन अपराधियो के विरूद्ध समय-समय पर लगातार कठोरतम कार्यवाही की जाती रही है इसी क्रम मे पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनन्द के निर्देशन मे आदतन अपराधी फारुख उर्फ नड्डा मुल्तानपुरा जिला मन्दसौर के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1999 के तहत कार्यवाही की गई।