अररिया: उदा गांव में आपसी विवाद के चलते हुई मारपीट में एक महिला घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Apr 5, 2026 अररिया जिले के जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उदा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट कि घटना में एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में रविवार को दोपहर 3 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में गम्भीर रूप से घायल महिला का इलाज किया जा रहा है।