लातेहार: आज अमवाटीकर मोड़ समेत कई इलाकों में बिजली बाधित रहेगी
लातेहार शहर के अमवाटीकर मोड़ सहित आसपास के कई इलाकों में आज निर्धारित समय के दौरान बिजली सेवा बाधित रहेगी। विद्युत कार्यपालक अभियंता राजदेव मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह 8 बजे से 11 बजे तक तथा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक अमवाटीकर मोड़, अंबेडकर चौक, जुबली चौक और बानपुर इलाके में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।