मंझनपुर: कौशांबी में छात्र शक्ति का महाकुंभ, ABVP के स्थापना दिवस पर 30 केंद्रों पर 46 कार्यक्रम आयोजित
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस को इस वर्ष कौशांबी में बड़े स्तर पर मनाने जा रही है। 6 से 12 जुलाई तक जिले के 30 स्थानों पर 46 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें लगभग 5000 विद्यार्थियों की सहभागिता होगी। छात्र हित, सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण, व्यक्तित्व विकास आदि को लेकर अभियान चलाया जाएगा।