नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में स्टंटबाज़ों को नहीं है पुलिस का खौफ, बेधड़क सड़क पर कर रहे हैं स्टंट, वीडियो हुआ वायरल
महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्टंटबाजों को पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं आता है। इसी दौरान एक और चार पहिया गाड़ी के साथ स्टंट करते हुए एक युवक का वीडियो शुक्रवार 2 बजे से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरीके से स्टंट बाज ने अपनी जान हथेली पर रख रखी है और इसके साथ ही जो वीडियो बना रहा है दोनों ही गाड़ियां लगभग पैरेलल ही चल रही है।