बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के कचहरी चौक के पास बाइक और साइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से ज़ख्मी
Barh, Patna | Apr 15, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के कचहरी चौक के पास बुधवार को साइकिल से जा रहा एक युवक एनएच पर जाती हुई बाइक से टकरा गया, जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया। मलाही निवासी अंकित सिंह ने लगभग साढ़े 3 बजे बताया कि यह लड़का साइकिल से अपने घर की ओर जा रहा था, तभी कचहरी चौक पर गुजरती हुई बाइक सड़क पार करते हुए साइकिल सवार से टकरा गई, जिससे साइकिल सवार घायल हो गया।