अंबिकापुर: अंबिकापुर शहर में सिक्योरिटी गार्ड को ड्यूटी के दौरान सोते समय मोबाइल फोन चोर ने किया पार, सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
आज दिनांक 13 मई 2026 दिन बुधवार को सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार सिक्योरिटी गार्ड को ड्यूटी के दौरान झपकी लेना उस वक्त भारी पड़ गया, जब चोर ने मौके का फायदा उठाकर उसका मोबाइल फोन पार कर दिया।बताया जा रहा है कि गार्ड ड्यूटी के दौरान सो गया था, इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और मोबाइल चोरी कर फरार हो गया। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है।